रामपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। इसके साथ ही 15 संक्रमितों ने आइसोलेशन अवधि को पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 1 अक्तूबर की एंटीजन जांच 29 सितंबर के आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट में आठ-आठ नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही निजी लैब द्वारा भी एक संक्रमित की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है।