फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजार से लौट रहे श्रद्धालु घायल

Fri, 24 Jul 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। जसपुर स्थित कालू सय्यद मजार शरीफ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा गया, जहां से सात लोगों को रामपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे जसपुर स्थित कालू सय्यद मजार शरीफ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लग गई। टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा गया।
ट्रैक्टर सवार ग्राम बिजड़ा निवासी अतीक ने बताया कि ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जो जसपुर स्थित कालू सय्यद मजार शरीफ से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग हर बृहस्पतिवार को मजार पर जाते हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों को रामपुर रेफर किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0000
यह हुए घायल
घायलों में बिजड़ा नानकार निवासी अजीम, उसकी बहन सानिया, तंजीरूम, जैबुलनीश, रज़िया, फरहा, शबाना, अरमाना, शिफा, दिलशाद जहां, सोफिया, फरमाना, सना, नर्गिस, शायरून, तरन्नुम, रहीस, रायमीन (निवासी रानी नानकार), नजमा, महताब जहां, अरसुमा और अर्श मोहम्मद शामिल हैं। नरगिस, शहनाज, शबाना, तस्लीम जहां, जैबुलनिशा, शकीना और तरन्नुम को रामपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें