फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेरा छोटा सा संसार, हरि आ जाओ एक बार...

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंचम श्री श्याम सांई फाल्गुन गुणगान महोत्सव में श्रद्धालुओं ने रात भर श्याम बाबा के भक्तों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सिविल लाइंस स्थित होली पार्क में श्री श्याम साईं सेवा समिति की ओर से महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भव्य रूप से सजे श्री खाटू श्याम के दरबार के सामने श्याम भक्तों ने शीश नवाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराकर बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय कलाकार मनोज शर्मा ने मां सरस्वती और गुरु वंदना से किया। इसके बाद पटियाला से आईं पूजा सखी ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। गीत चरणों में बाबा तेरे रहे मन मेरा, करुं सिमरन तेरा...मुझे मेरे बाबा तूने बहुत कुछ दिया है, तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है, मेरा छोटा सा संसार, हरि आ जाओ एक बार, मैंने मोहन को बुलाया वो आता होगा, नाम मेरी राधा रानी का जिसने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है जैसे भजन प्रस्तुत कर श्याम भक्तों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
वहीं जयपुर से आईं भजन गायिका उमा लहरी ने भी तमाम भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली के गीतों पर श्रद्धालु देर तक आनंद लेते रहे। संकीर्तन में रमन शर्मा, प्रवीण कपूर, नितिन अरोरा, राजू गुलाटी, भास्कर अग्रवाल, तरनजीत ग्रोवर, भावना शर्मा, पूनम, शालू अनूप महरोत्रा, अनुज गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें