फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा नेता पर डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता पर डेयरी संचालक से 15 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। रंगदारी मांगने का ऑडियो भी वायरल हुआ है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर का है। ज्वालानगर में राम रहीम पुल के नीचे श्याम काॅलोनी में सुबहान अली खां दूध की डेयरी चलाते हैं। उनका आरोप है कि उनके पास क्षेत्र के एक भाजपा नेता आए और बोले की दुकान चलानी है तो 15 हजार रुपये महीने देने होंगे। इस पर दुकानदार रुपये के लिए अपने परिवार से बात करने की बात कही, जिस पर भाजपा नेता नाराज होकर चले गए। इन सब बातों का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
वहीं डेयरी संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं इससे आहत होकर डेयरी संचालक की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेयरी संचालक का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तीन लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। रंगदारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सोशल मीडिया के जरिये संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें