फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक समाजवादी पार्टी होगी समाप्तवादी पार्टी, बसपा का भी नहीं रहेगा अस्तित्व : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी/सैदनगर(स्वार)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2024 तक समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनकर रह जाएगी। बहुजन समाजपार्टी का भी अस्तित्व नहीं रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा 75 प्लस होगी और नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने इशारों ही इशारों में सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा और कहा कि रामपुर में रामराज आ रहा है, अब्दुल्ला राज नहीं। सपा शासन में तो पुलिस प्रशासन रामपुर में भैंसे ढूंढता था।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम समझे। इसी तरह भाजपा का सांसद चुनेंगे, तो खुद को सांसद समझेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ से भाजपा जीत के साथ ही अपने सांसदों की संख्या 66 से 68 करने जा रही है। कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव तक समाजवादी पार्टी की साइकिल के इतने टुकड़े हो चुके होंगे कि टुकड़ों को बटोर भी नहीं पाएगी। कहा कि बसपा का तब तक अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को लाभ दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में रामराज आने जा रहा है, न कि अब्दुल्ला राज। उन्होंने आजम खां नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा। कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब आम आदमी का उत्पीड़न होता था और प्रशासन उनकी भैंसे तलाश करता घूमता था।
विज्ञापन

वहीं, मुरसेना में हुई जनसभा में सपा को डूबता हुआ जहाज बताया। उन्होंने कहा कि सौ में से 60 हमारा है 40 में बंटवारा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवेसी पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें