फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर होगी मलेरिया-डेंगू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम और समय से उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जिला अस्पताल समेत पीएचसी-सीएचसी पर डेंगू वार्ड बनाते हुए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं तो वहीं घर-घर जाकर मलेरिया-डेंगू आशंकितों की तलाश और जांच किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक इस साल 52 मलेरिया पीड़ित और एक डेंगू पीड़ित सामने आ चुका है। प्रदेश के अन्य जनपदों में डेंगू, वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने पर पूरे प्रदेश में जारी अलर्ट के बाद रामपुर में भी मलेरिया-डेंगू से जंग को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि जिले में मलेरिया और डेंगू आशंकितों की तलाश, जांच व समय से उपचार के लिए घर-घर दो सदस्यीय टीम जाएंगी। जो कि कोरोना आशंकितों की भी जांच करेंगी और डेंगू-मलेरिया आशंकितों की भी जांच करेंगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच किट दी गई है। किसी आशंकित में मलेरिया की पुष्टि न होने पर डेंगू पुष्टि के लिए उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर एलीजा टेस्ट के माध्यम से डेंगू की जांच की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में दस बेड व पीएचसी-सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित करते हुए डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें