फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में ट्रयूबवेल के पास गड्ढे में मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका परिषद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ विभाग ने डेंगू के लार्वा की जांच की ।इस दौरान नगर पालिका में बने ट्यूबवेल के पास गड्ढे में डेंगू लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर पालिका परिषद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची। टीम ने कूलर,फ्रिज की ट्रे ,ड्रम और उसके आसपास की जगह की जांच की। इस दौरान नगर पालिका में बने ट्यूबवेल के पास गड्ढे में डेंगू लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने लार्वा को नष्ट कर गड्ढे को बंद करवा दिया। इसके साथ ही डेंगू मलेरिया एवं अन्य व्यक्ति लोगों के रोकथाम नियंत्रण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज दिवेदी ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी पैथोलॉजी के निरीक्षण की सूचना प्राप्त करने के लिए सचल दल का गठन किया गया है। सचल दल रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव से संबंधित आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को देगा।इस मौके पर जिला सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार ,फाइलेरिया निरीक्षक देवेंद्र कुमार,चोखे लाल ,ललित कुमार और अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें