रामपुर। जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती एक और महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आए अब तक 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नौ लोगों स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ ने सभी सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को थाना भोट क्षेत्र के बांस नगली गांव निवासी महिला पिंकी को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने डेंगू रोगियों के लिए 14 बिस्तरों का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। बुखार के लक्षणों वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है, इसके अलावा अस्पताल के डेंगू वार्ड में विशेष टीम को भी नियुक्त किया गया है।