फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कनेक्शन महंगा... नए उपभोक्ताओं को बिजली का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया कनेक्शन लेना अब पहले से महंगा हो गया है। पावर कारपोरेशन की ओर से नई व्यवस्था लागू किए जाने के बाद नए घरेलू कनेक्शन पर अब उपभोक्ताओं को लगभग 6100 सौ रुपये तक का खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन पहले लगभग 2800 रुपये तक में उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब इसमें प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता के चलते उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। नई व्यवस्था के तहत अब हर नये कनेक्शन के साथ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है, जो बिजली की खपत के अनुसार उपभोक्ता से पहले ही भुगतान करवाता है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और बकाया बिल की समस्या को दूर करना है। अब नये कनेक्शन के आवेदन के बाद उपभोक्ता के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जा रहे हैं। नया कनेक्शन लेने पर अब स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा जिसमें स्मार्ट मीटर की कीमत को जोड़ते हुए अब नए उपभोक्ताओं को करीब 6100 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


खुद रखना होगा ध्यान
विद्युत विभाग के अनुसार उपभोक्ता मोबाइल एप या ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अपने उपभोग की निगरानी कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग और भुगतान का ध्यान खुद ही रखना होगा।

- नए कनेक्शनों के साथ अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाए जा रहे हैं। इसमें स्मार्ट मीटर की कीमत कुछ अधिक है। इसलिए कनेक्शन मिलना थोड़ा महंगा हो गया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याएं कम हो जाएंगी। उपभोक्ता जितनी बिजली खर्च करेंगे उसका सही बिल आएगा।
विज्ञापन


- पीके शर्मा, कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें