कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वो पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने डेंगू आशंका पर जांच कराई। इसमें डेंगू पॉजीटिव पाया गया। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले में डेंगू का डंक लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
एक के बाद एक कई डेंगू आशंकित और पीड़ित सामने आ रहे हैं। इससे बुखार पीड़ितों में भी भय की स्थिति है। नगर निवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर उन्होंने निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला।
इस पर चिकित्सक के परामर्श पर उन्होंने डेंगू की जांच कराई। मुतीउर्रहमान बब्लू के रिश्तेदार नौमान खां ने बताया कि जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजीटिव आया है। इस पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।