जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव इमरतपुर निवासी डेंगू से पीड़ित किसान की उपचार के दौरान मुरादाबाद स्थित चिकित्सालय में मौत हो गई। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। तहसील क्षेत्र के गांव इमरतपुर निवासी किसान रियासत पुत्र नन्नू को एक माह से बुखार आ रहा था।
पहले क्षेत्र में ही उसका इलाज चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे इलाज के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले जाया गया। यहां भी कोई सुधार न होने पर परिजन उचित उपचार के लिए उन्हें मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय ले गए और भर्ती कराया। रविवार को उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया।