फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में पैदल मार्च, तांगा-रिक्शा चलाकर और गैस सिलिंडर के साथ कांग्रेसी-एनएसयूआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पेट्रोलियम पदार्थों, घरेलू गैस व अन्य सामानों पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तांगा-रिक्शा चलाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में हिमायत उल्लाह मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी, रसोई गैस व अन्य सामानों पर महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक को रिक्शा में रख लिया और गैस सिलिंडर हाथों में थाम प्रदर्शन किया। इसके बाद नवाब गेट के निकट धरना दिया।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि 2012-13 के बाद महंगाई इतनी चरम सीमा पर पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2013-14 में कहते थे कि अबकी बार महंगाई पर वार लेकिन अब वह चुप बैठे हुए हैं महंगाई लगातार तरह बढ़ती जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, जफर खां, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, रमेश कुमार मैक्स, दामोदर सिंह, अकबर अली, अब्दुल सबूर खां, अकरम सुल्तान, हसीब खां, मेहरबान अली, सतनाम सिंह, आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ गरजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता
रामपुर। महंगाई के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजार नसरूल्ला खां व काशीपुर गांव में प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां के नेतृत्व में नसरूल्लाह खां चौक से राजद्वारा चौराहे तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरसलान अली खां ने कहा कि मौजूदा सरकार के दौर में आम जनता महंगाई के बोझ तले दब चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अरशद अली खां गुड्डू ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है और इस महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे जनता परेशान है।
इस मौके पर एकलव्य वाल्मीकि, शैजी सैफी, सैयद आमिर मियां, हारून खां, तारिक हसन खां, अब्दुल समद खां, यासिर शाह खां, बाबर खां, समीर खां, वसीम मियां आदि मौजूद रहे।
वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कलीम अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में काशीपुर तिराहे पर बढ़ती डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर घोड़ा तांगा चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम अहमद ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है डीजल और पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर कामिल, फैजुद्दीन, इरफान खान, ताहिर, आदिल, जकी अहमद, करीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें