रोजगार सेवकों ने विनियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे और प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा है कि वो शिक्षा मित्रों की तरह विनियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया है। मुख्यमंत्री से समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, राजकुमार, सूरजपाल, रामरतन, मोहम्मद उस्मान, राजेंद्र कुमार सागर, मुकेश सागर, राधेश्याम, राजपाल सिंह, अमरजीत, शुभम शंखधार थे।