अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजार में सोने के आइटमों की तैयारी
- फोटो : amar ujala
अक्षय तृतीया के लिए सर्राफा बाजार ने खास तैयारी की है। कोलकाता, गुजरात और मुंबई से लाइट वेट फैंसी ज्वैलरी की स्पेशल रेंज सर्राफा कारोबारियों ने मंगवाई हैं। सोने के बढ़े हुए दाम के बावजूद अक्षय तृतीया पर आम आदमी भी सोने के आभूूषण खरीद सके इसके लिए खासतौर पर लाइट वेट फैंसी ज्वैलरी पर सर्राफा कारोबारियों का फोकस है।
अक्षय तृतीया पर अकेले शहर में दो करोड़ रुपये से अधिक के स्वर्णाभूषण के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। पिछले कुछ समय से सर्राफा कारोबार में ताला पड़ा रहा। इस तालाबंदी में सहालगों का सीजन भी निपट गया। सर्राफा कारोबारियों को सहालग से फायदा नहीं मिला। अब अक्षय तृतीया अच्छे मुनाफे की उम्मीद लेकर आ रही है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में संपन्नता आती है।
ऐसे हल्के और पसंदीदा आइटम
- सुई धागा, लेडीज छल्ले गोल्ड कास्टिंग में (यह बहुत हल्के होते हैं) अंगूठी, चेन, टाप्स, लाकेट ( हल्के और खूबसूरत बारीक कारीगरी वाले), नग वाले लाकेट आदि
- सर्राफा हड़ताल से पिछले दिनों कारोबार प्रभावित रहा है। सोने का भाव भी बढ़ा है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की मान्यता है। उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होगा। --अमितोष
-अक्षय तृतीया पर पिछले साल की तुलना में अधिक कारोबार की उम्मीद है। कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, मेरठ से ज्वैलरी आइटम लाए गए हैं। बाजार में सोने-चांदी के भाव बढ़ने से होलो ज्वैलरी की ट्रेंड चल रहा है। इसी की अधिक बिक्री की उम्मीद है।-परितोष चांदीवाला, अध्यक्ष साहूूकारा सर्राफा कमेटी