फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लापता युवक को बरामद करने की मांग, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाने में बुधवार की दोपहर ग्राम बलखेड़ा के लोगों ने नौ दिनों से लापता युवक काे पुलिस द्वारा बरामद न करने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई और हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने मिट्टी व बालू का खनन करने के आरोपी 12 लोगों पर युवक को गायब करने शक जाहिर करते हुए उनके खिलाफ तहरीर भी पुलिस को दी। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत करते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा निवासी बृजलाल राजपूत बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह गिल आदि के साथ खजुरिया थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यवाहक थाना प्रभारी श्रीपाल से वार्ता कर बताया कि उनका भाई वीर सिंह 11 नवंबर से लापता है।
वह मामले की सूचना थाना पुलिस को दे भी चुके हैं। इसके बावजूद आज तक उनके भाई का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी 12 लोगों पर अवैध खनन का कार्य करने वालों पर शक जाहिर करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कर वीरपाल को बरामद करने की मांग करते हुए तहरीर भी पुलिस को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि खनन करने वाले लोगों ने ही वीर सिंह को गायब किया है। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कर आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद शीघ्र ही लापता को बरामद कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। इसके बाद सभी ग्रामीण शांत होकर घर चले गए। थाने पहुुंचने वालों में ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह गिल, बृजलाल राजपूत, महिपाल, बलजीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें