रामपुर। राष्ट्रीय संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल का जिलाध्यक्ष आदर्श सक्सैना के नेतृत्व में सांसद के प्रतिनिधि अरशद पाशा से मिला। सत्र में प्रधानमंत्री से मिलकर 78 लाख ईपीएस पेंशनर्स को न्याय दिलाने की मांग की है।
इस दौरान ने बताया कि न्यूनतम 7500 प्रति माह और डीए करने व आयुष्मान भारत योजना के तहत मेडिकल सुविधाओं सहित सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार बिना भेदभाव के उच्च पेंशन लाभ को लागू करने के लिए अविलंब कार्रवाई कर पेंशनर्स को न्याय दिया जाए। ताकि निराश ईपीएस पेंशनर्स के चेहरों पर मुस्कान आ सके। प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र खत्री, फिरासत ख्याल, महेंद्र सक्सैना आदि मौजूद रहे। संवाद