फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युकां नौ अगस्त से शुरू करेगी पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का देंगे संदेश : राहुल
विज्ञापन

रामपुर में युवा कांग्रेस ने मासिक बैठक मे कई मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। युवा कांग्रेस (युकां) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर नौ अगस्त से पौधरोपण अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देगा। यह बात युवा कांग्रेस रामपुर की बैठक में अध्यक्ष राहुल सोनी ने कही। बुधवार को राज दरबार स्थित कार्यालय में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सोनी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अंकुर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रामपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करने का फैसला लिया गया। इसमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों के युवाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। वहीं, युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नौ अगस्त को पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, भार्गव, साहिल मेहता, हिमांशु, रोनित मेहता, विशाल मेहता, अमन, वंश, हर्षित, हर्ष, तरुण, सूरज ठाकुर सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें