फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति मामले में प्रति उत्तर दाखिल करने को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मांगा समय, 30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विवि में शत्रु संपत्ति कब्जा करने के मामले में आजम खां की जमानत याचिका पर सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें सांसद आजम खां के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा है। जिस पर कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आजम खां बीते करीब सवा साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके साथ उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां भी सीतापुर जेल में हैं। हालांकि इस मामले में अब्दुल्ला आजम की जमानत हो चुकी है। सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद कोर्ट में आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। लेकिन, पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण कोर्ट की प्रक्रियाएं व कार्य भी प्रभावित रहे। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि शत्रु संपत्ति मामले में आजम खां के अधिवक्ता ने प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा है। जिस पर कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें