ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में देर रात शुरू हुई भारी बारिश का दौर सोमवार दोपहर तक जारी रही। इस वजह से शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे-पांच पर देवदार का भारी भरकम पेड़ आ गिरा। इस कारण नेशनल हाईवे पर दो तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
सोमवार को जब ठियोग के समीप नेशनल हाईवे के किनारे यह पेड़ गिरा तो पहले यह बिजली के तारों में फंसा रहा और इसके कुछ देर बाद एनएच गिरा। इससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वन विभाग की टीम ने पेड़ को छोटे-छोटे भागों में काटकर सड़क को बहाल किया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे नंदलाल शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए शिमला से आए हैं, लेकिन जाम में फंसे रहे। संजीव शर्मा ने बताया कि वह शिमला में रहते हैं और घर का जरूरी सामान लेकर शिमला जा रहे थे। ठियोग से निकलते ही जाम का शिकार होना पड़ा।
वन विभाग ठियोग के डीएफओ अशोक नेगी ने बताया कि बिजली घर के पास पेड़ के तारों पर लटक गया है। इसकी सूचना उन्हें मिली तो मौके पर वन विभाग के कर्मियों को भेजकर पेड़ को हटाकर बहाल किया।