फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पायल हत्याकांड में बचाव पक्ष की गवाही शुरू, 28 को अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के चर्चित पायल हत्याकांड की सुनवाई तेज हो गई है। इस मामले में अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद अब बचाव पक्ष की बहस शुरू हो गई है। बहस अभी जारी है। इस मामले की सुनवाई अब 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला दरख्त कैथ हमाम वाली गली निवासी राहिल खां की बहन पायल का रिश्ता मुहल्ला कुंडा निवासी एक युवक से तय हुआ था। आरोप है कि तीन साल रिश्ता चला, जिसके बाद युवक ने पायल से रिश्ता तोड़ दिया था। आरोप है कि युवक ने अपना रिश्ता कहीं और तय कर लिया था, जिस पर युवती ने इस रिश्ते का विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने पायल का अपहरण कर हत्या कर दी थी।
यह मामला 2018 का है। मामले में छह लोग आरोपी हैं। यह मामला फिलहाल सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अभियोजन की बहस पूरी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य के अनुसार शुक्रवार को इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू कर दी गई। उनके मुताबिक उनकी बहस अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें