फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा प्रकरण : मां-बेटियों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील परिसर में मकान के बैनामे को लेकर हुए विवाद और हंगामे के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर मां-बेटियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील में मोहल्ला हाकिमान निवासी मुनेश कुमार गुप्ता अपने मकान का बैनामा कराने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अल्का रानी और बेटियां प्रियांशी, प्रियंल व अलपिका वहां पहुंच गईं और बैनामे का विरोध करने लगीं। उनका कहना था कि मकान बिकने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खींचातानी व हाथापाई हो गई थी।
अधिवक्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह सोमवार को अपने चेंबर पर वकालत कर रहे थे और बैनामे की प्रक्रिया में लगे थे। इस दौरान चारों मां और बेटियां उनके चेंबर में घुस आईं, गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर अल्का रानी, प्रियांशी, प्रियंल और अलपिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें