फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सजा बढ़ाने की अपील पर आज फैसला संभव

Sat, 23 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सुनाई गई सजा बढ़ाने को लेकर दायर अपील पर शनिवार को कोर्ट फैसला सुना सकती है। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नवंबर 2025 में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन पक्ष की ओर से सजा बढ़ाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी।
सजा बढ़ाने से संबंधित अभियोजन पक्ष की अपील पर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। अभियोजन की ओर से रूलिंग भी दाखिल की गई हैं। कोर्ट अब शनिवार को इस मामले में फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन

000
आजम और अब्दुल्ला की अपील पहले ही हो चुकी खारिज
दो पैन कार्ड मामले में दी गई सजा के खिलाफ आजम खां और अब्दुल्ला आजम की ओर से दाखिल अपील को सेशन कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। अब अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल सजा बढ़ाने संबंधी अपील पर फैसला होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें