सांसद डॉ. नेपाल सिंह ने कहा कि यूपी में पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल हर वादे को पूरा किया जाएगा। किसानों के कर्ज माफी का पहला प्रस्ताव पहली कैबिनेट की मीटिंग में पास होगा। यूपी अब तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।
उत्सव पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि अब प्रदेश में अब हमारी सरकार है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसके मुताबिक ही सभी वादे पूरे होंगे। किसानों को कर्ज माफी का प्रस्ताव पहली कैबिनेट की मीटिंग में पास होगा। अफसर अपनी मानसिकता को बदल लें। पुरानी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मोहन लोधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हारा विधायक हारा नहीं है।
वह आज भी विधायक से कम नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। कहा कि सभी का विकास कराया जाएगा। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चमरौवा से भाजपा के प्रत्याशी मोहन लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, प्रेमपाल सैनी, सुरेश राजपूत, प्रेमपाल सैनी, संजय पाठक, अशोक विश्नोई, भागीरथ गंगवार, चंद्रप्रकाश शर्मा, डा.शिशु पाल सिंह, ओमप्रकाश लोधी, अवधेश शर्मा, पंकज लोधी, राजीव मांगलिक, मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, करतार सिंह लोधी, मनीष कथूरिया, जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सक्सेना, फरहत अली खां रहे।