फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कब्र से निकाला गया शव, पिता ने लगाया था हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह के निर्देश पर एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में शनिवार को क्षेत्र के रसूलपुर-फरीदपुर गांव निवासी सलमान (30) का शव कब्र से निकाला गया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।19 मई की सुबह रसूलपुर-फरीदपुर गांव के युवक सलमान का शव रामपुर-स्वार मार्ग के किनारे रसूलपुर की पुलिया के निकट साप्ताहिक बाजार में पड़ा मिला था। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को दफना दिया था। 21 मई को इस मामले में मृतक के पिता मुजीबुर्रहमान ने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को पत्र दिया था। जिसमें शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके बेटे को मेले से अपने साथ ले गया था। दोनों एक साथ पीओपी का कार्य करते थे। सलमान के आरोपी पर कुछ रुपये थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी ने उसके बेटे को जान से मरने की धमकी भी दी थी।
रविवार की सुबह उसी युवक ने सूचना दी थी कि सलमान साप्ताहिक बाजार में बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, लेकिन तब किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी और दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर शनिवार की दोपहर एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ संगम कुमार व कोतवाल संदीप त्यागी की मौजूदगी में कब्र खोदी गई और सलमान का शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें