फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंधी-बारिश से राइस मिल की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिन भर तपिश के बाद शनिवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। केमरी क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश से एक राइस मिल परिसर की ईंट की दीवार गिर गयी व टिनशेड उखड़कर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि आसपास कोई मजदूर नहीं था। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम के तेवर बदलते दिखे। आसमान में काली घटाएं छा गईं। कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। केमरी में बिलासपुर रोड पर ग्राम तालमहावर स्थित काबुल राइस मिल परिसर के अंदर बने टिनशेड की ईंट की दीवार गिर गई व टिनशेड भी नीचे आ गिरा। राइस मिल स्वामी कबीर अहमद ने बताया कि दीवार गिरने से उसके टिनशेड के नीचे रखा करीब 50 बोरी धान भग गया।
विज्ञापन

आधी व बारिश से मौसम में कुछ नरमी आ गई। दिनभर तपिश के चलते लोग बेहाल रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें