पटवाई के मजदूरी करने वाले युवक महेश का शव रोडवेड बस अड्डे के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजनों ने घर से बुला ले जाकर दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोडवेज बस अड्डे के पास गुरुवार को कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। वहां भीड़ एकत्र हो गई। बाद में मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी जेब में एक डायरी मिली। इसके आधार पर उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक महेश पटवाई के कलरख गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई मुकेश का कहना है कि महेश मजदूूूरी करता था। बुधवार सुबह गांव के ही दो लोग उसको घर से बुुुला ले गए थे।