फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी समेत 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सरकारी कर्मियों पर कोरोना संक्रमण का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गुरुवार को प्राप्त हुई सैंपल रिपोर्ट्स में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) समेत 27 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बीस कोरोना संक्रमितों की पुष्टि 16 जुलाई को लखनऊ भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में की गई है। इसके साथ ही सात लोगों में निजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने सैंपल रिपोर्ट जारी की हैं। जिनमें विकास भवन से संबंधित अधिकारी-कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर और समाज कल्याण विभाग कार्यालय के एक बाबू में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, रेशम विभाग, कलक्ट्रेट कर्मी समेत कुल 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही निजी लैब और जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन की जांच में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें पांच रैंडम सैंपल लिए गए थे, एक नगर पालिका कर्मी का सैंपल था और एक गर्भवती महिला का सैंपल था। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही गुरुवार को 39 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में इन रिपोर्ट के बाद कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 155 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें