रामपुर। शहर में जगह जगह बिजली के बॉक्स और तार खुले पड़े हैं। जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क किनारे खुले बॉक्स और तारों से आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
शहर के शौकत अली रोड, नवाब गेट, शाहबाद गेट, बरेली गेट, बिलासपुर गेट, सिविल लाइन, घेर तोंगा, ज्वालानगर,पहाड़ी गेट, खजान खां कुआ और पनवड़िया के पास कई स्थानों पर बिजली के खुले बॉक्स और नीचे खुले तार लटके हुए हैं। इन मार्गाें पर स्कूली बच्चों समेत रोजाना हजारों लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है। इसके बावजूद खुले तारों को ठीक कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। अगर कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
शहर में कई रास्तों पर खुले तार और खुले बॉक्स लगे हुए हैं। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। खुले तार देखकर डर लगता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। - बाबर खां
-
शहर में जगह जगह बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं। इस स्थिति में कभी भी बड़ी दिक्कत हो सकती है। बिजली विभाग को जल्द इसे ठीक कराना चाहिए। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। - मुताहिर
-
घेर तांगा मोहल्ले में बिजली के तार लटके पड़े हैं। कुछ स्थानों पर बिजली बॉक्स खुले हैं। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नही हो सकी है। बिजली को समस्या का समाधान करना चाहिए। - हनीफ खां
शहर में सड़क किनारे कई स्थानों पर बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं। खुले बॉक्सों में करंट दौड़ता है, ऐसे में अगर कोई भी इनकी चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
- रफी खां
-
शहर में बिजली के खुले बॉक्स और लाइनों को सही करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। जहां पर भी खुले तार या खुले बॉक्स शेष बचे हैं,उनको जल्द ही सही कराया जाएगा।
- पीके शर्मा, अधिशासी अभियंता