फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गांव न छोड़ने पर दलित युवक की उंगलियां काटीं

Tue, 15 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। गांव जिठनिया जागीर निवासी दलित समाज के विनोद पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हाथ से दोनों हाथों की अंगुलियां काट दीं। साथ ही गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिठनिया जागीर निवासी सुरेंद्र दिवाकर ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी कुछ लोग दलित समाज के लोगों पर गांव छोड़ने का लगातार दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह गांव निवासी राशिद खां, राजा और मानू ने उसके चचेरे भाई विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर वह घर से बाहर निकले तो तीनों ने उसके चचेरे भाई को जमीन पर गिरा रखा था और पाटल व छुरी से हमला कर रहे थे, जिससे उसके भाई के दोनों हाथों की अंगुलियां कट गईं।
आरोप है कि हमलावर जातिसूचक गालियां देते हुए गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। वह और परिजन भाई को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। इंस्पेक्टर निशा खटाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर राशिद खां, राजा और मानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें