फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश के रौं गांव में दिन के उजाले में घूम रहे भालू

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के रौं गांव में लोग भालुओं ने आतंक से खौफजदा है। हालत यह है कि भालू दिन के उजाले में भी गांव के आसपास घूमते हुए देखे जा सकते हैं। इस कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी सुशील, हरदयाल, गणेश, देशराज, सीमा शर्मा, देवकुमारी, सुमति देवी, मंजू और नैना सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दिनों से तीन-चार भालुओं ने खेत और मकान के साथ आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन

डर के कारण लोग अपने काम के लिए खेत-खलिहानों में नहीं जा पा रहे हैं। भालुओं का यह झुंड बस्ती के समीप खेतों में काफी समय तक टहलता रहता है, जिससे बच्चों समेत लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की कि भालुओं को रिहायशी क्षेत्रों में खदेड़ने के लिए उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
गौर हो कि बीते वर्ष च्वाई के सुमा में तेंदुए ने तीन वर्षीय मासूम की जान ले ली थी। वहीं इसी क्षेत्र एक बच्चे पर भी हमला किया था। इसके अलावा भालुओं ने भी क्षेत्र के लोगों समेत पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नित्थर किशोरी लाल ने कहा कि कई जगहों से भालू और तेंदुए के दहशत की सूचना वन विभाग को मिल रही है।
विज्ञापन

रौं गांव के साथ पिंजरा भी पिछले वर्ष लगाया गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से रात को घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें