फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये जमा न करने पर बिफरी महिलाएं, हंगामा

Thu, 24 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक में खातों में रुपये जमा न करने पर महिलाओं ने हंगामा किया। इसके बाद महिलाओं ने एसडीएम से शिकायत कर बैंक कर्मचारियों पर उद्यमियाें से साठगांठ कर कालाधन सफेद करने का आरोप लगाकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 

नोटबंदी के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक पर भीड़ उमड़ रही है। नोट बदलने एवं जमा करने को लेकर मारामारी है। बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कैशियर ने महिलाओं के रुपये जमा करने से इंकार कर दिया। इस पर महिलाएं बिफर पड़ी और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि उनकी रकम क्यों नही जमा की जा रही है।
विज्ञापन


महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों पर उद्योगपतियों से साठगांठ कर कमिशन पर पैसा बदलने एवं उपभोक्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद महिलाओं ने एसडीएम गजेेंद्र कुमार से बैंक कर्मचारियों पर मनमानी करने एवं उनका उत्पीड़न का आरोप लगाया और जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अकबरी, कलसुम, जवित्री, कमलेश, शाहाना, वफाती, जेबुल निशां आदि महिलाएं मौजूद रही। वहीं कार्यवाहक बैंक मैनेजर राहुल कुमार बत्रा से जानकारी करने पर उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


रुपये नहीं जमा कर रहा कैशियर ः मेंहदी नगर निवासी अकवर अली की पत्नी खुर्शीद जहां का कहना था कि वह पांच सौ के तीन नोट लेकर अपने खाते में जमा करने आई लेकिन कैशियर ने जमा करने से इंकार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें