फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। बदलते मौसम में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, डेंगू आशंकित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि रामपुर के विष्णु विहार निवासी एक युवक को डेंगू की आशंका में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैैदनगर ब्लाक के केसरपुर गांव निवासी लियाकत की पत्नी अफरोज जहां को आठ दिन पहले बुखार आया था। जहां परिजन उसका शहर में निजी अस्पताल में इलाज कर रहे थे। हालत में सुधार होने और प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर डॉक्टरों ने उनको मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा रामपुर के विष्णु विहार कालोनी निवासी रमेश लोधी के पुत्र को बुखार और प्लेटलेट्स कम होने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें