फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत की होगी गवाही

Wed, 03 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कोर्ट में पेशी पर लाए गए आतंकवादी
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरपीएफ आतंकी हमले का केस चलाने की अनुमति देने वाले तत्कालीन विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मौजूदा समय में अफगानिस्तान में तैनात भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा की गवाही होगी। कोर्ट ने इस मामले में उनको सम्मन जारी किया है। यह सम्मन विदेश मंत्रालय के नाम पर जारी हुआ है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी। 

31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस हमले में पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। इसी क्रम में  मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अपर जिला जज प्रथम जयपाल सिंह ने इस मामले में केस चलाने की अनुमति देने वाले विदेश मंत्रालय में तैनात तत्कालीन संयुक्त सचिव मनप्रीत वोहरा को गवाही के लिए बुलाया गया। कोर्ट ने इसके लिए वोहरा को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विदेश मंत्रालय के माध्यम से भेजा गया है। उनको इस मामले में 16 अगस्त को बयान के लिए बुलाया गया है। मनप्रीत इस वक्त अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत के पद पर तैनात हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें