फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से खचाखच भर गई। दीपावली के त्योहार के बाद नियमित रूप से खुली ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह ही भारी संख्या में मरीज पहुंच गए। सुबह नौ बजे पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

दीपावली का अवकाश होने के कई दिन तक ओपीडी आधे समय ही खुली। अवकाश के दिनों में कम समय ही ओपीडी खुलने के मद्देनजर कई मरीजों ने अस्पताल पहुंचने से किनारा किया और निजी डॉक्टरों से इलाज कराते रहे। तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते जिन मरीजों को हालत ज्यादा बिगड़ने का डर था, वही मरीज हाफ ओपीडी के दौरान डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 854 से भी अधिक मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज खांसी,जुकाम और बुखार के पहुंचे। वरिष्ठ परामर्शदाता डीके वर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगाें को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें