फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स क्लब ने मनाया क्रिसमस पर्व, केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्रिसमस की दूसरे दिन भी धूम रही। कहीं, केक काटा गया, तो कहीं स्कूूल में प्रतियोगिता हुई। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने दा साल्वेशन आदि चर्च पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को टीसर्च क्लब की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में क्रिसमस डे मनाया गया। सांता क्लाज बने बच्चों के साथ क्लब के सदस्यों ने केक काटा। केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। देर तक बच्चे क्रिसमस की धूम में खोए रहे। सांता क्लाज ने बच्चों को टाफियां वितरित कीं। इस दौरान वेलेंटिना विक्टर, प्रभाकर गौतम, मनोज निमेष, अरुणा निमेष, प्रीति प्रभुु, रानी, एलियाना, एलेक्स, ऐंजेलिना, मोहित सक्सेना, भावना सक्सेना, कुशल राणा, हरजीत कौर, शिल्पी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
साईं बिहार कालोनी स्थित ग्रीन हाल पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने देर तक क्रिसमस का लुफ्त उठाया। विजयी बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान प्रवंधक महेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य पंकज कुमार और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें