फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालानगर में युवक को गोली मारी, घायल    

Mon, 02 Jul 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
  
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी एक युवक से तय हो जाने से नाराज युवक ने युवती के मंगेतर को बहाने से बुलाकर गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में किटप्लाई रोड का है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव निवासी गुलजारी की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हो गई थी,जिसका युवती के प्रेमी विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि पटवाई थाना क्षेत्र के मढ़ौली गांव निवासी युवक ने गुलजारी को रविवार की रात में बहाने से ज्वाला नगर में किट प्लाई रोड पर बुलाया था। यहां पर उसने युवती से शादी न करने की बात कही गई, इसके बाद इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसी विवाद में युवक ने गुलजारी पर तमंचे से गोली चला दी जो कि उसके जा लगी। गोली लगते ही युवक लहुलुहान हो गया और सड़क पर ही गिर गया। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल हुए युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें