अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी महिला को उसके पति ने अपनी ससुराल पहुंच कर केरोसिन डालकर जला दिया। मौका पाकर पति वहां से फरार हो गया। मायके वालों ने के लोगों ने उसे विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में पति, सास, ससुर और ननद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी शबाना का निकाह छह माह पहले इसी गांव के रहने वाले युवक से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ससुराल वालों ने उससे दहेज में दो लाख रुपये बाइक की मांग किया करते थे। इसको लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट होती थी।
कुछ दिन पहले उसका पति उसको रद्रपुर ले गया था। उसको वही पर रखा। वहां पर भी दहेज के लिए मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले उसको अपने मायके छोड़ कर चला गया था। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर को शबाना का पति अपनी ससुुराल पहुंच गया। जहां उसने उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। न देने पर उसको कमरे में ले गया। जहां शबाना पर केरोसिन डालकर उसने आग लगा दी। महिला के चीख सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। तभी पति मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
बाद में झुलसी अवस्था में उसको जिला अस्पताल लाया गया। महिला ने पुलिस को बयान देकर सारा मामला बताया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजीमनगर एसओ कुशलवीर का कहना है कि महिला ने अपने पति पर जलाने का बयान दिया है। भाई की तहरीर पति, सास, ससुर और ननद पर रिपोर्ट दर्ज की गई