फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी चलती मारुति वैन

Mon, 09 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद-पटवाई रोड पर चलती मारुति वैन में लग गई। सूचना के काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड वहां पहुंची, तब तक वैन पूरी तरह से जल चुकी था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी हरपाल कार चालक है। उसकी कार में गैस किट लगी है। सोमवार दोपहर वो किसी काम से पटवाई के नया गांव जा रहा था।
विज्ञापन



नारायनपुर के पास आवाज के साथ मारुति वैन से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। ये देखकर हरपाल घबरा गया। वो वैन से निकल बाहर खड़ा हो गया। खेतों पर काम कर रहे लोग भी मौके की ओर दौड़े। वहां पर आग बुझाने का कोई साधन नहीं मिला। फायर ब्रिगेड वालों को फोन नहीं उठाया। हरपाल ने सिविल लाइंस थाने में फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची और आग पर पर काबू पाया जा सका। तब तक वो पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें