फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक महिला के परिवार के लोग ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव यूसुफनगर निवासी भारत सिंह की पत्नी राजो का परिजनों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन



उसी विवाद से नाराज महिला ने अपने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई। काफी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा। महिला फांसी पर झूलती मिली। बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


वहीं, इसी थाना क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी महीपाल की पत्नी सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले भी आ गए। उन लोगों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें