अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर नकब लगाकर चोरों ने मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये का माल उड़ा लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के खौद चौराहे के पास हकीमगंज गांव निवासी नफीस की मोबाइल फोन की दुकान है। चोरों ने मंगलवार की रात में उसकी मोबाइल की दुकान में नकब लगा लिया। चोरो ने नकब लगाकर दुकान में रखे 35 मोबाइल फोन, लैपटाप, इनवर्टर के साथ ही पांच हजार रुपये नगदी समेट ली।
चोर यहां से समान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब नफीस दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान का सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दी। तमाम दुकानदार यहां एकत्र हो गए और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। मामलेकी तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारोंने खुलासे की मांग की है।