अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में मतदान समाप्त होने के बाद एक युवक सन्नी शर्मा पर प्रत्याशी के बेटे ने हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट की। सन्नी शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने घर जा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली।