फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोरी

Thu, 30 Nov 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर में नफीस की मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद जानकारी देता युवक।
विज्ञापन

विज्ञापन
 
अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर नकब लगाकर चोरों ने मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये का माल उड़ा लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 क्षेत्र के खौद चौराहे के पास हकीमगंज गांव निवासी नफीस की मोबाइल फोन की दुकान है। चोरों ने मंगलवार की रात में उसकी मोबाइल की दुकान में नकब लगा लिया। चोरो ने नकब लगाकर दुकान में रखे 35 मोबाइल फोन, लैपटाप, इनवर्टर के साथ ही पांच हजार रुपये नगदी समेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर यहां से समान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह उस वक्त हुई   जब नफीस दुकान खोलने के   लिए पहुंचा। दुकान का सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को भी इसकी  जानकारी दी। तमाम दुकानदार यहां एकत्र हो गए और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। मामलेकी तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने मामले   की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारोंने खुलासे की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें