सिविल लाइंस थाना क्षेत्र कांशीराम कालोनी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं है। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी युवक ने रविवार देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों उसका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी गई है। कालोनी के लोगों का कहना है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में जान दी है।
परिजनों ने इस बारे में कुछ कहने से इंकार कर दिया है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना थाने में नहीं आई है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।