सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुरैशी मार्केट में मंगलवार की रात दो दुकानों
को चोरों ने निशाना बना लिया। इस दौरान वे करीब दो लाख माल समेट कर ले गए।
बुधवार की सुबह पीड़ितों को चोरी का पता चला। दुकानदारों ने पुलिस को
मामले की तहरीर दे दी है। आए दिन हो रही चोरी से व्यापारियों में भारी रोष
है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी अहमद और ज्वालानगर
निवासी विपिन की कुरैशी मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बताया जाता
है कि मंगलवार की रात दोनों व्यापारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच
चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर महंगे कपड़े, नकदी और सामान सहित
करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए।
बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुुकान
स्वामियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का
मौका मुआयना कर लौट गई। कुुुरैशी मार्केट में चोरी की वारदात से दुकानदारों में भारी गुस्सा है।
उन्होंने मौके पर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही
वारदात के खुलासे की मांग की।
उन्होंने पुलिस पर रात को गश्त न करने का
आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि चौकीदार नहीं होने के कारण चोरों ने यह
वारदात की।