फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर बेटे ने किया मां का कत्ल

Tue, 22 May 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में एसपी कार्यालय में मिलक थाना क्षेत्र में हुई महिला लीलावती की हत्या के आरोपियों से पूछताछ करते एसपी डा. विपिन ताडा । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

भाभी के हक की खातिर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी थी। उसने सुबूत मिटाने के लिहाज से लाश को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने मिलक में सप्ताह भर पहले हुई हत्या के मामले में बेटे के साथ ही उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार करते हुए इस घटना का पर्दाफाश कर दिया है। 

मिलक कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम तिरहा के पास खाई में 13 मई को एक 50 वर्षीय महिला की लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में उसकी शिनाख्त गहलुइया गांव निवासी लीलावती के रूप में की थी। पुलिस कई दिन से इस मामले के खुलासे के लिए लगी थी। कई दिन की भागदौड़ के बाद आखिरकार पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया।  लीलावती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने ही की थी।
विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश में बेटे के साथ ही चार और लोग भी इस घटना में सामने आए। पुलिस ने बेटे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बेटे और उसके दोस्त को पुलिस ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया। एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि लीलावती की हत्या के मामले में उसके बेटे अमर सिंह और उसके केमरी थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना को अमर सिंह ने अपने साथी पप्पू के साथ ही कायस्थान बिलासपुर निवासी राहुल सैनी और  प्रमोद सैनी ने मिलकर साथ दिया था।  एसपी ने बताया कि  अमर सिंह ने पूछताछ के बाद बताया कि उसके छोटे भाई लाल सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके हिस्से की जमीन उसकी पत्नी बब्ली के नाम आ गई थी।

 एसपी ने बताया कि अमर सिंह का कहना था कि उसकी मां उसकी भाभी को वह जमीन नही देना चाहती थी तथा अपने समधी व बहू के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उसके जरिए फंसवाने को कहती रहती थी। मना करने पर मुझे बहुत परेशान करती थी, जिससे   मैं कोई कार्य नही कर पाता था।
विज्ञापन


इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि इस मामले में     गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश की जा   रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें