सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की कांशीराम कालोनी में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चार युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार के संचालन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी लोग भागने लगे।
पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी फहीम अहमद खां ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला काफी समय से घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वहां से चार युवक पकड़े गए हैं, जिसमें बदायूं के बिसौली निवासी सचिन, प्रसून चौहान, भोट के सिकरौल निवासी अंसार और गंज थाना क्षेत्र के अंगूरी बाग निवासी बिलाल हैं।
पकड़ी गईं युवतियां मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस को वहां से चौदह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पहाड़ी गेट में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था। पुलिस कई बार वहां छापा मार चुुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।