फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी रोडवेज बस

Sun, 20 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियां लेकर नैनीताल से दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की बस में स्पार्किंग के कारण अचानक आग लग गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने आनन-फानन में बस को हाईवे किनारे खड़ी करके सवारियां उतार दीं। देखते ही देखते बस ने आग के गोले जैसा रूप ले लिया।
विज्ञापन



काठगोदाम डिपो की एसी बस (यूके07पीए-1593) शनिवार देर रात सवारियां लेकर नैनीताल से दिल्ली जा रही थी। बस में दो महिलाओं समेत करीब 25 सवारियां थीं। यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। नैनीताल हाईवे पर ईसानगर पुलिस चौकी पार करने के बाद बस मन्नत गार्डन के पास पहुंची कि इंजन में स्पार्किंग से आग लग गई।


चालक सरफराज ने आग लगते ही शोर मचाते हुए बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और गेट खोल दिया। यात्रियों में हड़कंप मच गया। परिचालक दीपक कुमार निवासी काठगोदाम ने सभी सवारियों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी राकेश सिंह और चमोली के गैरसैण निवासी गंगा सिंह का बैग बस में ही छूट गया।


उनके मुताबिक बैग में 25 हजार रुपये, कपड़े, लैपटॉप था। चालक और परिचालक ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में बस आग का शोला बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को दोनों ओर रोक दिया। जिला मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाई। तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी।


इस दौरान बस का अगला टायर भी फट गया। हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने दूसरी बस से सभी सवारियों को गंतव्य को भेज दिया। चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें