फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बदले रेप की रिपोर्ट

Sat, 16 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के आरोप में पटवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। चक्की स्वामी पर बलात्कार का आरोप लगने वाली महिला के भाई पर चक्की स्वामी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। बलात्कार को बदले के रूप में लेने का ये मामला पटवाई थाना क्षेत्र का है। एक महिला चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थी।
विज्ञापन



आरोप है कि चक्की स्वामी ने अपने दो साथियों के साथ उसका बलात्कार किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


बाद में चक्की स्वामी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करने वाली महिला के भाई पर रेप करने का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला के भाई ने चक्की स्वामी की पत्नी के साथ बलात्कार किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन



महिला गांव के लोगों के साथ पटवाई थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने कोर्ट कर शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के भाई के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें