फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा को रेप के बाद गला रेतकर मार डाला

Mon, 19 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/केमरी रामपुर
विज्ञापन
बच्ची की रेप के बाद हत्या पर केमरी थाने में रविवार की रात मौजूद भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कस्बे में कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका की रेप के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। दरिंदगी के बाद कस्बे में तनाव हो गया। जिले के कई थानों की फोर्स भेज दी गई। परिजनों ने थाने में हंगामा किया। 

   पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी छोटू और उसके चचेरे भाई फूल के साथ ही आरोपी के व्यापारी पिता और मां के खिलाफ भी रेप-मर्डर और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और बच्ची के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इधर, केमरी पुलिस ने देररात मुख्य आरोपी के पिता छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है। वह रविवार को काम करने गया था। घर पर उसकी कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ साल की पुत्री व अन्य परिजन थे। परिजनों ने अपराह्न करीब दो बजे बालिका को मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने भेजा था। आरोप है कि मोहल्ला तकिया निवासी गल्ला व्यापारी छुट्टन का पुत्र छोटू (25) बहला फुसलाकर बालिका को अपने घर ले आया। वहां छोटू ने अपने चचेरे भाई फूल के साथ बच्ची से दुराचार किया।

बाद में उसके चीखने-चिल्लाने पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। छोटू के परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने भी घटना को छिपाए रखा। पिता छुट्टन और फूल का पिता कल्लन की पत्नी नथिया बच्ची की हत्या होने पर सभी घर छोड़कर फरार हो गए।

शाम करीब सात बजे घटना की जानकारी होने पर बालिका के परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची की लाश मौके पर मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम दुर्गाशंकर गुप्ता व सीओ नितिन कुमार सिंह भी पहुंच गए। मृतका के पिता की तहरीर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अभी आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना से एक ही वर्ग के दोनों पक्षों में भारी तनाव पैदा हो गया। इसी के कारण जिले के कई थानों से पुलिस फोर्स बुला ली गई। पहले भी घटनाएं कर चुका है छोटू-पुलिस और पब्लिक की बात पर यकीन किया जाए तो छोटू इससे पहले भी छेड़खानी व रेप की घटनाएं कर चुका है, मगर,  किसी ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई? कोई कुछ नहीं बता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें