दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास रह रहे लोग जाग गए। निकटवर्ती गांव धनौरा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह मय फोर्स आ गए, जिसके बाद पिककप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस से स्वार सीएचसी भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों में सुनील, बबीता, मीना, वीरपाल, महाराज सिंह, हरि शंकर, राजवीर, रामपाल, दामिनी, महेश, गुड्डो देवी, नरेश, पंकज, कमर सिंह, अर्जुन और सर्वेश देवी सहित लगभग 35-40 लोग हैं। मीना, सुनील, बबीता, सर्वेश देवी, गुड्डो देवी, मुकेश, राहुल, सतीश की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।